- पंडित यशोदा नंदन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र एवं चेरिटेबल ट्रस्ट (कोटकपूरा ) ने वार्षिक माता का लंगर लगाया


- नारी शक्ति और नारी सम्मान का दिया गया संदेश
चंडीगढ़ - 17 नवंबर
पंडित यशोदा नंदन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र एवं चेरिटेबल ट्रस्ट (कोटकपूरा ) की ओर से आज यहां  सैक्टर 20 बी स्थित केंद्र में वार्षिक  माता का लंगर लगाया गयाI ट्रस्ट के संचालक पंडित अमरीश कुमार शर्मां की ओर से माँ की पूजा उपरांत कंजक पूजन किया गया और इसके बाद 151 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज करवा कर लंगर शुरू किया गयाI इस मौके पर श्री दश्मनी अखाडा सरहिंद (पंजाब) के महाँ  मंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानन्द गिरि महराज ने विशेष तौर पर लंगर में पहुँच कर भक्तों को आशीर्वाद दियाI माता मनसा देवी मंदिर चंडीगढ़ और गुरुकुल से आये ब्राह्मणों की पूजा उपरांत लगाए गए लंगर में ट्राइसिटी चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली के साथ साथ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा , पंजाब और दिळी से आए लोगों नें लंगर का प्रसाद ग्रहण कियाI पंडित अमरीश कुमार शर्मां नें इस मौके पर हाज़र लोगो को नारी शक्ति और नारी सम्मान का संदेश दियाI उन्होंने बतया की ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष शरद नवरात्रों के बाद इस लंगर का आयोजन किया जाता हैI  

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!