भाजपा ने बबला को दी बड़ी जिम्मेदारी बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष


चंडीगढ़ 15 जुलाई 2022
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने  प्रभारी दुष्यंत गौतम की  सलाह से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता   देवेंद्र सिंह बबला  को भाजपा चंडीगढ़ का  प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता  कैलाश चंद जैन ने बताया कि देवेंद्र सिंह बबला  शहर के लोकप्रिय नेता है व जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए है।  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता है । पूर्व में दो बार पार्षद व मार्किट कमेटी के चेयरमैन रहे है। पिछले दिनों  उन्होंने  कांग्रेस पार्टी  छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी । उनके अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें  पार्टी में  जिम्मेदारी दी गयी है ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा की बबला  को यह जिम्मेदारी दिए जाने से  पार्टी की कार्यशैली में मजबूती आएगी व पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
 वहीं देवेंद्र  सिंह बबला ने पार्टी द्वारा  उनमे विश्वास जताए जाने पर पार्टी नेतृत्व   प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद , प्रभारी दुष्यंत गौतम व  सांसद किरण खेर  का धन्यवाद किया  तथा विश्वास दिलाया कि उनको जो जिम्मेवारी दी गयी है  उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!