गुरप्रीत सिंह हैप्पी भाजपा में हुए शामिल:

चंडीगढ़ कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कांग्रेस को अलविदा करते हुए आज भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस-ग्रामीण इकाई के प्रधान का ओहदा संभाल रहे गुरप्रीत सिंह हैप्पी को चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा के  प्रतीक चिन्ह भगवा पटका पहना भाजपा में शामिल कराया। हैप्पी के साथ सब्जी मंडी फड़ी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर गाँधी व सचिव राम रतन आदि, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम वर्मा, कांग्रेस के जिला उपप्रधान बलिहार सिंह, अरुण कुमार, सचिव रोशन लाल, शिव जी यादव, ग्रामीण ब्लॉक उपप्रधान उपप्रधान बलदेव शर्मा, सचिव सुरिंदर हैप्पी व आदर्श वर्मा, जिला सचिव गुरिंदर सचिव, दडुआ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा शर्मा, कमलेश, जसबीर व लवनीत सिंह लाली आदि भी भाजपा में शामिल हुए  |


इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप और पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और चंडीगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी सहित कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।इस मौके भारी संख्या में गुरप्रीत सिंह हैप्पी के समर्थक, भाजपा लीडर और भाजपा वर्कर भी उपस्थित थे।


गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि ये उनकी घर वापसी है और मूलतः वो भाजपा से ही संबंधित है। उनकी सबसे पहली सदस्यता भाजपा में ही थी। उन्होंने बताया कि फिर उन्होंने कांग्रेस जॉइन की। उन्होंने तन मन से कांग्रेस में सेवाएं दी। हैप्पी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद नैतिक तौर पर अध्य्क्ष और जिलाध्यक्ष को अपना अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था। लेकिन सभी गद्दी का मोह नही छोड़ पा रहे है । गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि गांवो की अन्य समस्याओं के साथ साथ लाल डोरे की समस्या को भाजपा के नेताओं की सहायता से हल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, उसे वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।


वहीं संजय टंडन ने कहा कि गुरप्रीत सिंह हैप्पी की घर वापिसी हुई है। गुरप्रीत सिंह हैप्पी के आने से भाजपा को मजबूती मिली है। उन्हें उनकी काबलियत के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!