प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने वार्षिक हाउस मीटिंग का किया आयोजन

चंडीगढ़:प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने वर्ष 2019-20 की अपनी पहली हाउस मीटिंग का आयोजन किया। कुलजीत सिंह मिंटू के प्रधान चुने जाने के बाद एसोसिएशन की ये पहली बैठक थी। बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।


कार्यकारिणी में एम एल गर्ग को चेयरमैन, राजकुमार पाल को चीफ पैटर्न, गुरनाम सिंह सैनी को जनरल सेक्रेटरी, चरंजीव सिंह सोढ़ी को फाइनेंस सेक्रेटरी और नरेश कुमार थमन को चीफ स्पोक्सपर्सन चुना गया।


एसोसिएशन प्रेसिडेंट कुलजीत सिंह मिंटू ने बताया कि मीटिंग के दौरान प्रोपर्टी से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और एस्टेट आफिस में भी प्रॉपर्टी के सेल परचेज से जुड़े भी विभिन्न मुद्दो को भी बैठक के दौरान मेंबर्स द्वारा डिसकस किया गया।


कुलजीत सिंह मिंटू ने बताया कि बैठक में लगभग 175 सदस्यों ने भाग लिया। जिनमे से नए बने मेंबर्स को भी इंट्रोड्यूस किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!