राहगीरों को अन्न-जल ग्रहण कराकर पुण्य के भागीदार बनें:अमिताभ रुंगटा


पंचकूला, जुलाई 8 : भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को भोजन एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 222वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अन्न और जल का महत्व और भी बढ़ जाता है। अन्नदान को सर्वोत्तम दान माना गया है, वहीं प्यासे को जल पिलाना जीवनदान के समान है। इसलिए अन्न और जल की सेवा मानवता की सच्ची सेवा है तथा इससे व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है।


भंडारे के दौरान अमिताभ रूंगटा स्वयं उपस्थित रहे और आयोजन का नेतृत्व किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लेते हुए भोजन वितरण और जलपान व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!