पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया भंडारा

 पंचकूला, 23 मार्च 2026: सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए  पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा पंचकूला के फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में जनसाधारण के लिए 208वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस मौके पर  ट्रस्ट के संस्थापक और समाज सेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अन्न भंडारा आयोजित करना भर नहीं है, बल्कि समाज की सच्ची सेवा करना है। हम चाहते हैं कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों में एकजुटता की भावना विकसित हो और वे भी आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने आगे कहा कि जब लोग मिलकर किसी नेक कार्य में भाग लेते हैं, तो न केवल जरूरतमंदों को सहारा मिलता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का भी विकास होता है।


उन्होंने अपना विचार रखते हुए कहा कि, ऐसे प्रयास वास्तव में समाज की नींव को मजबूत करते हैं। आज के समय में, जब व्यक्ति अक्सर अपने व्यक्तिगत जीवन तक सीमित हो जाता है, तब इस प्रकार के सामूहिक सेवा कार्य हमें हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। यह केवल दान नहीं, बल्कि एक साझा जिम्मेदारी है, जो हमें एक बेहतर और संवेदनशील समाज की ओर ले जाती है।



भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट  के सदस्यों और सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council