मकर संक्रांति से पूर्व पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अन्न भंडारा आयोजित किया


ट्रस्ट सामाजिक कार्यों के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध: ट्रस्ट संस्थापक एवं  समाजसेवी अमिताभ रुंगटा


पंचकूला, 13 जनवरी 2026: सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर से पूर्व फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 198 वे अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में सैकड़ों परिवारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों एवं समुदायों के लोगों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित भंडारे का लाभ उठाया।


इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने मकर संक्रांति के धार्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति को उत्तरायण पर्व के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य की किरणें अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान हो जाती हैं। सूर्य की केसरिया आभा जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संचार करती है। इसी कारण यह पर्व शुभ कार्यों, दान और सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।


उन्होंने आगे कहा कि अन्नदान को सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है। पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर रहा है। भविष्य में भी ट्रस्ट इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेगा।


इस सेवा आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्य, स्वयंसेवक एवं सहयोगी पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!