मोतिया हारमोनी ग्रीन्स में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


मोहाली। मोतिया हारमोनी ग्रीन्स में हर्षोल्लास के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोतिया हारमोनी ग्रीन्स परिसर में झंडारोहण किया गया, जहां हारमोनी ग्रीन्स के कर्मचारी व सोसाइटी के बड़े बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण दिए। इस उपरांत देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम की लोगों ने प्रस्तुति दी। जिसे देखकर लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा जग गया, लोगों ने खूब देशभक्ति के नारे लगाए। वहीं पूरे हारमोनी ग्रीन्स को केसरिया रंग में सजाया गया और देशभक्ति के धुन से लोगों को ओतप्रोत कर दिया गया।

इस अवसर पर ग्रुप के डायरेक्टर एलसी मित्तल  ने कहा कि 75 साल आजादी को पूरे होने के बावजूद भी हमें आज भी उतनी ही खुशी मिलती है, जितनी आजादी के समय हुई थी। जिस तरह से पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है यह एकजुटता का प्रतीक दर्शाता है। और ऐसे गौरवान्वित देश में रहकर हम अपने आप को गर्व महसूस करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjeev Chadha, Group Chairmn of Yield 4 Finance accepted into Forbes Business Council

Got a Visa Rejection for Canada? Reapply Successfully with the Help of CAIPS!